चित्रकूट-फ्री लीगल एड पोस्टर का राजापुर क्षेत्राधिकारी ने किया अनावरण।

चित्रकूट-फ्री लीगल एड पोस्टर का राजापुर क्षेत्राधिकारी ने किया अनावरण।

चित्रकूट: महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ द्वारा फ्री लीगल एड (निःशुल्क विधिक सहायता) पोस्टर अनावरण किया गया। इसी क्रम में गुरूवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर नोडल राजपत्रित अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी फ्री लीगल-एड (निःशुल्क विधिक सहायत) पोस्टर अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी राजापुर ने थाना पहाड़ी के महिला हेल्प डेस्क में फ्री लीगल एड (निःशुल्क विधिक सहायता) पोस्टर लगाया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों के महिला हेल्प-डेस्क में भी फ्री लीगल एड (निःशुल्क विधिक सहायता) पोस्टर चस्पा किये गये। 

    भारत के संविधान के अनुछेद-93ए, समाज के गरीब एवं कमजोर वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायत प्रदान करता है और सभी के लिये न्याय सुनिश्चित करता है। इसके अन्तर्गत महिलाओं व बालिकाओं से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के अपराध में निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नामित विधि परामर्शदाताओं से सम्पर्क किया जा सकता है। निःशुल्क विधिक सहायता के अन्तर्गत विधिक प्रक्रिया के अनेक चरणों से सम्बन्धित कतिपय सहायता उपलब्ध करायी जाती है, जैसे कानूनी कार्यों के लिए वकील की सुविधा, कोर्ट फील या अन्य कार्यों में लगने वाले व्यय के लिए, विधिक दस्तावेजों के अनुवाद सहित अपील आदि की सुविधा, पुलिस तथा कोर्ट में प्रचलित कानूनी कार्यवाहियों के बारे में जानकारी, कानूनी प्रक्रिया से जुड़े आदेश व अन्य दस्तावेजों की प्रतियां प्राप्त करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जाती है। 

    इस मौके पर पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल, महिला आरक्षी माद्री तोमर आदि मौजूद रहे।