अक्षत वितरण करने घर घर घूमे आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता

अक्षत वितरण करने घर घर घूमे आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा ।कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अयोध्या से आए अक्षत का घर घर वितरण किया। लोगों को अयोध्या आने का स्नेह निमंत्रण दिया।

शुक्रवार को भाजपा, आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू शक्ति दल आदि के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर के चित्र का वितरण कार्य जारी रखा। लोगों को अयोध्या पहुंचकर दर्शन करने का स्नेह निमंत्रण भी दिया। 

भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप प्रजापति ने बताया कि, 15 जनवरी तक घर घर अक्षत वितरण का कार्यक्रम चलेगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन दीवाली की तरह घरों के बाहर दीपक जलाने की अपील की गई है। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता समूह बनाकर बारी बारी से वंदेभारत रेल से अयोध्या जाएंगे। कार्यकर्ताओं में संघ प्रचारक अर्पित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार, दीपक शर्मा, आदेश धामा, अजय शर्मा, देव सिरोही आदि शामिल रहे।