चित्रकूट-समन्वय बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं होली और ईद का पर्व - डीएम व एसपी ने ली शान्ति समिति की बैठक।

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में आगामी होली एवं ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक जिला कलेक्टरेट के सभागार में हुई।
जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं से अपील की कि आगामी आने वाले पर्व को शांतिपूर्ण मनाया जाता है और मनाए। उन्होंने कहा कि होली, ईद व अन्य त्योहारों को जो जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं रहती है वह तत्पर रहेंगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि साफ सफाई एवं जल संस्थान पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था से सम्बन्धित एंबुलेंस व कीट हर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुस्तैद रहनी चाहिए। साथ ही पुलिस व्यवस्था भी सभी जगह पर लगा दी गयी है। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जहां पर तार लटक रही है उसे सही कराएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर होलिका दहन कार्य संपन्न किया जाएगा, स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी भ्रामक खबरों की तरफ ध्यान न दें। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा कर दिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले होली व ईद को आपस में समन्वय बनाकर एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ हम लोग पर्व मनाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह त्योहार की श्रृंखला में देश के सबसे बड़े त्योहार चुनाव का आ गया है। साथ ही सामाजिक, धार्मिक पर्व भी मनाए जाएंगे। उन्होंने सभी धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को इसी आबो हवा में रहना है। हम सबको समन्वय बनाकर हर्ष उल्लास के साथ पर्व को मनाई। उन्होंने कहा कि जो समस्याएं बताई गई है, उसको संज्ञान में लाकर निस्तारण किया जाएगा।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।