चित्रकूट-अवैध गांजा व तमंचा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार।

चित्रकूट-अवैध गांजा व तमंचा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को तमंचे व कारतूसों तथा 1 आरोपी को 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही भरतकूप में भी एक आरोपी को गांजे व तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। 

   पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि उप निरीक्षक विपिन कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक मातादीन, उप निरीक्षक किशन कुमार, मुख्य आरक्षी कृष्णपाल सिंह, आरक्षी राहुल कुमार, संतोष कुमार द्वारा रवि पाण्डेय उर्फ आकाश पाण्डेय निवासी जदूह सेमरिया जनपद रीवा मध्य प्रदेश को 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा, अमन पटेल, पंकज सिंह उर्फ पप्पू व अनुज पटेल निवासीगण प्रसिद्धपुर को 1-1 तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध गांजा बरामदगी के सम्बन्ध में आरोपी रवि पाण्डेय उर्फ आकाश पाण्डेय के विरुद्ध थाना पहाडी में एनडीपीएस एक्ट तथा तमंचे व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में अमन पटेल, पंकज सिंह उर्फ पप्पू व अनुज पटेल के विरुद्ध थाना पहाडी में आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। 

    इसी प्रकार थानाध्यक्ष भरतकूप प्रवीण सिंह व उप निरीक्षक बालकिशुन, आरक्षी नरेन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, महिला आरक्षी दीपिका सिंह द्वारा टिटिहरा मोड से वीरेन्द्र सिंह उर्फ रामू ठाकुर निवासी टिटिहरा रोड को 1 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा तथा तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना भरतकूप में एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।