अलीगढ़:- मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान की जन्माष्टमी पूजा, बेटे को भी बनाया कान्हा का रूप

अलीगढ़:- मुस्लिम महिला रूबी आसिफ खान की जन्माष्टमी पूजा, बेटे को भी बनाया कान्हा का रूप

अलीगढ़:- भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी पर आज पूरा देश और दुनिया के लोग श्री कृष्ण की आराधना कर रहे हैं। ऐसे में अलीगढ़ में रहने वाली रूबी आसिफ खान ने भी भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस पर उनकी पूजा की और प्रार्थना की देश में तरक्की हो और हिंदू मुसलमान में एकता का भाव बना रहे। रूबी आसिफ खान पिछले काफी समय से हिंदुओं की तरह गणेश,दुर्गा पूजा करती आ रही है। वह कभी घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करती है तो कभी दुर्गा नवमी पर नौ दिन व्रत रहती हैं। अब उन्होंने जन्माष्टमी पर कान्हा की पूजा की है। रूबी ने श्री कृष्ण की मूर्ति को पहले नहलाया और फिर उनको पोशाक पहनाकर उनका पूजन किया। रूबी ने अपने बेटे को भी श्री कृष्ण की तरह ही कपड़े पहनाए हैं। रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की उपाध्यक्ष है।

रूबी आसिफ खान ने बताया। कि आज जन्माष्टमी है। आज मैंने बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई है। और इसी तरीके से शुरू से मनाती आई हूं। भगवान श्री कृष्ण को मैंने नहलाया है। उनको उनकी पोशाक पहनाई है। भोजन वगैरह जो कराया जाता है। वैसे किया है। और उनकी आरती भी की है जैसे मैं करती आई हूं। और मैंने उनसे प्रार्थना की है। कि भगवान जी इसी तरह हमारे इस शहर में पूरे हिंदुस्तान में अमन चैन सुख शांति बनी रहे। और इसी तरीके से हिंदू मुसलमान में एकता बनी रहे। कभी कोई भेदभाव ना हो। मैं काफी समय से इसको मनाते चली आई हूं। अपने बेटे को कान्हा भी बनाती आ रही हूँ। 2 साल से, पिछले साल भी उसको कान्हा बनाया था। और इस साल भी मैंने कान्हा बनाया है। और इसी तरह से बनाती रहूंगी। मैं सिर्फ यही चाहती हूं। कि इस शहर में चैन और अमन शांति रहे। और इसी तरह हमारा पूरा हिंदुस्तान तरक्की करें जिस तरीके से करता चला आ रहा है। और आगे भी इसी तरीके से रहे।