पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, युवक की कर दी हत्या

पराए मर्द को देख पति का खौल उठा खून, युवक की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजस्थान सीमा से सटे गांव लालपुर में   दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। वह एक महिला से मिलने आया था। इसी समय महिला के पति सब्जी काटने वाला चाकू लेकर पहुंच गया। उसे देख युवक भागने लगा। पति ने एक किमी तक पीछा किया और खेत में घसीटकर हत्या कर दी। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है।

 



घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली और लालपुर गांव के बीच की है। यहां बुधवार की दोपहर खेत में युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने जानकारी नहीं दी। बताया कि दो लोग युवक के साथ खड़े थे। गोली चली। युवक गिर पड़ा। बाकी भाग गए। 



 

बताया कि मृतक की जेब में सिर्फ बाइक की चाबी थी। शर्ट पर धौलपुर के न्यू स्टाइल टेलर का टैग था। इस पर धौलपुर पुलिस से संपर्क किया। युवक की पहचान मलिकपुर, सदर, धौलपुर निवासी अनिल राजपूत (28) के रूप में हुई। इस पर उसके परिजन को सूचना दी गई। उन्होंने थाना खेरागढ़ में तहरीर दी।

शक करता था पति

एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि धौलपुर की रहने वाली महिला की शादी आठ साल पहले गांव लालपुर निवासी कमलेश के साथ हुई थी। कमलेश सब्जी बेचता है। उनके दो बच्चे हैं। दो साल से दोनों अलग हैं। महिला ने पति के खिलाफ धौलपुर के सदर थाना में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। 

महिला से मिलने अनिल आता था। वह उसकी चचेरी बहन है। बुधवार दोपहर 12 बजे घर आया था। तभी पति पहुंच गया। महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पति से बचने के लिए वह कमरे बंद हो गई, जबकि अनिल भागने लगा। 

 

कमलेश उसके पीछे चाकू लेकर दौड़ा। तकरीबन एक किलोमीटर दूर खेत में जाने के बाद अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस अब कमलेश की तलाश में लगी है। वह घर से फरार है। उसने शक में हत्याकांड को अंजाम दिया।