कांग्रेसियों ने खडगे के अध्यक्ष बनने पर जताई प्रसन्नता

कांग्रेसियों ने खडगे के अध्यक्ष बनने पर जताई प्रसन्नता

चित्रकूट: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद मलिकार्जुन खरगे के निर्वाचित होने पर गुरूवार को जिला कांग्रेस कार्यालय कर्वी चित्रकूट में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के अगुवाई में कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

   जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि देश में केवल कांग्रेस पार्टी ही है जो लोकतांत्रिक तरीके से अपने संगठन में चुनाव कराती और किसी दल में चुनाव नहीं होते हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन चुनाव में पूरे देश में प्रतिनिधियों द्वारा वोट देकर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे कर्नाटक में 9 बार विधायक, मंत्री, सांसद, केंद्रीय मंत्री के पदों पर रह चुके हैं। कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व एक दलित समुदाय के व्यक्ति के हाथों पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सौंपा है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। जिस तरह से पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा चल रही है, लोग जुड़ रहे हैं। आने वाला दिन कांग्रेस पार्टी का होगा। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन खड़ा कर केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर अवधेश करवरिया, कामता द्विवेदी, अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता, शिव गुलाम वर्मा, चुनबाद प्रसाद, अजीत मिश्रा, ओम प्रकाश गुप्ता, काग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडेय, यमुना शुक्ला, शिव शंकर खंगार, राकेश वर्मा, भोला नामदेव, सतनारायण, कालीचरण राजपूत, पवन आदि मौजूद रहे।