सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मुलायम के कार्यकाल की प्रशंसा की
कहाः मुलायम सिंह के चले जाने से भारत की राजनीति को भारी क्षति

शामली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सपा कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पिछले दिनों निधन हो गया था, उनके निधन से कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड गयी थी। शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुढाना रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसे पं. अजय शर्मा ने संपन्न कराया। यज्ञ के यजान बाबा संजय कालखंडे व पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप रहे। कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर हरेन्द्र सिंह ने कहा कि नेताजी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यह होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चले। संजय कालखंडे ने कहा कि नेताजी एक आम व्यक्ति की तरह रहते थे। पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप ने कहा कि नेताजी के अंदर कोई छोट बडाई की बात नहीं थी। इकरा हसन ने कहा कि मुलायम सिंह उनके पिता मुनव्वर हसन को अपने छोटे भाई की तरह प्यार करते थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अशोक निर्वाल, नफीस राणा, असलम प्रमुख, राशिद अली चौहान, शौकेन्द्र, कलीम हसन, रिजवान राजा, शमशाद हसन बलवा, भोला उर्फ तौफीक, ओमपाल सिंह ब्लाक अध्यक्ष रालोद, आकाश कपिल, विजय सिंह, संदीप गुर्जर, अश्वनी गुर्जर आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।