मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सहारनपुर के बालक अव्वल

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सहारनपुर के बालक अव्वल
शामली ने दूसरा व मुजफ्फरनगर ने तीसरा स्थान हासिल किया
शामली मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा वीवी कालेज में मुक्केबाजी प्रतियोगिता

शामली। शामली मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा शहर के वीवी इंटर कालेज में मंडलीय विद्यालयी बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर शामली की टीम रही। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वीवी इंटर कालेज में शामली मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा मंडलीय विद्यालयी बालक मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर के मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुशील कौशिक, राजीव शर्मा व मोहर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता के आयोजक अमरपाल सिंह कालखंडे रहे। प्रतियोगिता में सहारनपुर की अंडर-14 की टीम में अंश, विशु, आयुष, अनंत, अर्पित, हर्षित, सक्षम, विशाल, रोहित, अभिनव सहारनपुर, प्रिसं व रामकौशिक शामली, अंडर-17 में आर्यन शामली, अभिषेक, आर्यन, मिलन, निखिल, अरमान सहारनपुर, अनुराग सैनी, दीपक, आयुष, सागर, आदिल मुजफ्फरनगर व अंडर-17 में लविश, प्रियांशु, विनय, सागर, अंशुल, विनीत, हर्ष राठी, विदित सहानपुर व वंश राणा शामली ने अपने-अपने प्रतिद्वंदियों को हराया। निर्णायक मंडल में फूल कुमार, अतुल वर्मा, राकेश सरोहा, ध्यान सिंह, उस्मान अली रहे। चयनित खिलाडी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झांसी जाएंगे। प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद ने प्रथम, शामली ने द्वितीय तथा मुजफ्फरनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।