स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने किसान मतदाताओं पर डोरे डालने के लिए किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का लिया निर्णय

स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने किसान मतदाताओं पर डोरे डालने के लिए किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का लिया निर्णय

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बडौत | भाजपा ने नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत स्तर पर किसान मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किसान प्रतिनिधि सम्मेलन करने का निर्णय लिया | किसान मोर्चा के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता के जरिये भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह व मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि ,आने वाले आगामी निकाय चुनाव में भाजपा जिले की छ: नगर पंचायतों एवं तीन नगर पालिकाओं में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन कर किसानों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएगी ,जिसके लिए नगर पंचायत व पालिकाओं में संयोजक बनाए गए हैं |

 बड़ौत नगर पालिका पर जिलाध्यक्ष श्री नितिन चौधरी ,बागपत में जिला उपाध्यक्ष योगेश गुर्जर खेकड़ा में जिला महामंत्री मनुपाल बंसल व रटौल नगर पंचायत पर धीर सिंह यादव ,अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत पर अमरदीप प्रधान ,छपरोली नगर पंचायत के लिए जिलामंत्री अंकित हलालपुर, सराय नगर पंचायत पर लक्ष्मण सिंह, टीकरी नगर पंचायत पर जिला मंत्री दीपक चौधरी ,दोघट नगर पंचायत पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है |

भाजपा इन संयोजकों द्वारा शीघ्र तैयारी करते आ सम्मेलन कर किसानों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराने की जिम्मेदारी दी गई है |