व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,,व्यापार मंडल अध्यक्ष

व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,,व्यापार मंडल अध्यक्ष
 
बछरावाँ रायबरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बछरावाँ द्वारा व्यापारियों की आम सभा की बैठक दयानंद पीजी कॉलेज में आहूत की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील सागर ने कहा मार्च 2020 से लेकर अब तक कोविड-19 महामारी से  व्यापारी उबर नहीं पाया और मध्यमवर्गीय व्यापारी ऐसे ही परेशान हैं और जिस तरह से जी एस टी के नाम पर अधिकारियों द्वारा आए दिन छापे मार कर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया वस्तु सेवा कर विभाग द्वारा जी एस टी अभियान के नाम पर जो छोटे व्यापारियों का जांच के नाम पर शोषण किया जा रहा है और बाजार में भय का वातावरण पैदा किया जा रहा है इसका उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बछरावाँ पुरजोर विरोध करता है तथा अधिकारियों से आग्रह करता है जहां भी जांच करना हो वहां व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लेकर शांति पूर्वक जांच करें जो भी शासन के दिशा निर्देश है वह व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अवगत कराएं जिससे बाजार में भय का वातावरण न उत्पन्न हो साथ ही में व्यापारियों को एक साथ एक जगह इकट्ठा कर जी एस टी विभाग द्वारा व्यापारियों को प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से जागरूक किया जाए यदि यदि जी एस टी अधिकारियों के द्वारा बिना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लिए किसी भी प्रतिष्ठान में जांच की जाती है तो उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सड़क पर उतर कर मनमाने तरीके से हो रहे उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा चाहे इसके लिए बाजार क्यों न बंद करना पड़े इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक भूमंडल शुक्ला,सगीर कुरैशी,त्रिभुवन नाथ मिश्रा,सौर्यमंडल शुक्ला,राम किशोर गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला,मुशीर अहमद खान,सतीश सोनी,आशुतोष मिश्रा, महामंत्री संतोष वर्मा,अंकित शुक्ला सहित मुजीबअहमद,शिवरामकृष्णन, देवेंद्र प्रताप बघेल, दिनेश शर्मा, विनीत गुप्ता,कौशल किशोर गुप्ता, प्रशांत मिश्रा,रामकुमार सोनी,अनूप सिंह,अतुल सोनी, अरुण विश्वकर्मा, गौरव पाल,सुनील कुमार जयसवाल,मदन साहू,राजेश विश्वकर्मा,रमेश सोनी सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।