गुरमीत सिंह ने डेरा परिसर में खेती बाड़ी देखी तथा अनुयायियों को दिए निर्देश ,आश्रम के बाहर पुलिसबल तैनात

गुरमीत सिंह ने डेरा परिसर में खेती बाड़ी देखी तथा अनुयायियों को दिए निर्देश ,आश्रम के बाहर पुलिसबल तैनात

संवाददाता मनोज कलीना

बिनौली | डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह ने रविवार को बरनावा डेरा आश्रम में पूरे परिसर का भ्रमण किया तथा खेती बाड़ी देखते हुए अनुयायियों को दिशा निर्देश दिए। वहीं
डेरे के बाहर पुलिस बल तैनात रही |

बरनावा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पैरोल पर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह के आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। इसके साथ परिसर के बाहर पीएससी के जवानों को भी तैनात किया गया है।

डेरा प्रमुख ने आश्रम परिसर में उगाई जा रही गेंहू, सरसों के अलावा कई तरह की सब्जियों की फसलों का जायजा लिया। इसके अलावा बागवानी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में विभिन्न सेवाओं में लगे सेवादारों से मिलकर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। 

25 जनवरी को मनेगा अवतार माह

डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह सतनाम सिंह का जन्म अवतार माह का बड़ा आयोजन इस बार सिरसा में होगा। इसके अलावा देश भर में फैले डेरे व नामचर्चा घरों में भी आयोजन होंगे। उधर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम से इंटरनेट पर लाइव आकर देश भर के अनुयायियों से रूबरू होकर अपने गुरु का अवतार माह मनाएगा। 
आश्रम में अनुयायियों के आने पर रोक

इस बार बरनावा आश्रम में अनुयायियों के आने पर रोक है, जिसके लिए बाकायदा गुरमीत सिंह सोशल मीडिया व सेवादार विभिन्न माध्यमों से प्रचार कर रहे हैं। दूर दूर से जो अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं ,उन्हें भी सेवादारों द्वारा वापस लौटाया जा रहा है। परिसर में इस समय विभिन्न सेवाओं में लगे  जिम्मेदार सेवादार ही मौजूद हैं