नारियों के संघर्षों के बल पर हर युग में सफलता के नये कीर्तिमान हुए स्थापित : ऋतिका शर्मा

नारियों के संघर्षों के बल पर हर युग में सफलता के नये कीर्तिमान हुए स्थापित : ऋतिका शर्मा

बड़ौत |नगर के कोताना रोड स्थित समाजसेवी एड राधेश्याम शर्मा के आवास पर महिलाओं के लिए विशेष रूप से दीपावली मिलन समारोह पूर्वक सम्पन्न | मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सर्व समाज उत्थान समिति के संयोजक एड दीपक शर्मा ने समाज में भागीदारी रखने वाली तथा सक्रिय रुप से समाज को जागरूक करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानित किया |कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती रितिका शर्मा ने सम्मानित महिलाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया |कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उषा शर्मा ने की संचालन समाजसेवी श्रीमती वंदना गुप्ता ने किया |


समारोह में अपने संबोधन में कार्यक्रम संयोजक रितिका शर्मा ने कहा कि, आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही हैं, त्रेता युग में द्वार पर महिलाओं ने राक्षसों का वध किया, जो उस समय देवता भी नहीं कर पाए थे | जंग ए आजादी में भी महिलाओं का भारी योगदान रहा | आजादी के संघर्ष में झांसी की रानी ने अपना लोहा मनवाया | दुर्गा भाभी ने आजादी की लड़ाई में पूर्ण योगदान देकर देश का नाम रोशन किया , साथ ही देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बनी | संघर्ष और विकास में अनेक राज्यों में महिलाओं का भारी योगदान रहा |आज महिलाएं किसी भी कीमत पर पुरुषों से पीछे नहीं हैं |

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक शर्मा ने कहा कि, नगर में महिलाओं को मजबूती के साथ सम्मान देने का काम किया जाएगा |इस अवसर पर डोली तोमर जिलाध्यक्ष गुरु गोरखनाथ सेना, श्रीमती दीपक तोमर, कु मंजू ,मीना स्वामी, अनीता जैन ,सविशाखा जैन ,अनीता गुप्ता सुषमा शर्मा ,कविता देवी के अलावा गोपाल शर्मा सक्षम शर्मा अनिल महादेव योगेश कुमार के अलावा काफी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया |