दुनिया में ईश्वर और धर्म केवल एक लेकिन नाम व संख्या अनेकः विनोद कुमार

दुनिया में ईश्वर और धर्म केवल एक लेकिन नाम व संख्या अनेकः विनोद कुमार

परम सत्य धर्म हमारा है, बताओ कौन सा धर्म तुम्हारा पर प्रेसवार्ता का आयोजन

शामली। अल्टीमेट ट्रूथ  यूनिवर्स ट्रस्ट की शाखा द्वारा शुक्रवार को प्रेसवार्ता का आयोजन कर परम सत्य धर्म हमारा है, बताओ कौन सा धर्म तुम्हारा है, पर अपने विचार रखे।
शहर के हनुमान रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर आयोजित में विनोद कुमार हाथिया ने परम सत्य धर्म हमारा है, बताओ कौन सा धर्म तुम्हारा है, पर बोलते हुए कहा कि दुनिया में केवल ईश्वर एक है ओर धर्म भी एक है। उसके नाम अनेक हैं, संख्या है और अनंत है। इसी तरह धर्मों के नाम भी अनेक हैं, असख्ंय हैं और अनंत हैं लेकिन इस भ्रम की वजह से दुनिया में धर्म के नाम पर झगडे हो रहे हैं। लोग जातियों में वर्गों में विभागों में बंटे हुए हैं। धर्म के नाम पर विभिन्न खंडों में बंटे हुए हैं और उन खंडों को उन्होंने धर्म के नाम दे रखे हैं। इन सभी विभाजनों का सर्वनाश करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं में औपचारिक रूप से प्रस्ताव पास करके विचार विमर्श किया जाना चाहिए और एक सर्वमान्य ईश्वर का और धर्म का नामकरण किया जाना चाहिए। जहां ईश्वर और धर्म के नाम अनेक हैं जिन्हें लोग अलग-अलग समझकर झगड रहे हैं, लड रहे हैं, कत्लेआम मचा रहे हैं, वहीं पर एक ऐसा सर्वमान्य नाम धर्म का और ईश्वर का भी जो आध्यात्मिक भी हो, सामाजिक भी हो, वैज्ञानिक भी हो और दुनिया के हर विषय से जुडा हुआ हो, होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर अमरीश कुमार तंवर, अरूण कुमार, श्रवण कुमार, नफेसिंह कश्यप, राधा सिंह कश्यप, मोनू कश्यप मौजूद रहे। अध्यक्षता चौ. राजू कश्यप हाथिया व चौ. भोपाल कश्यप, नफेसिंह कश्यप और संचालन पादासिंह कश्यप ने किया।