बर्तन धोने और खाना बनाने में माहिर "रानी" बंदरिया बनी इंटरनेट सेंसेशन

निरीह जीव जंतुओं से प्रेम पूर्वक बर्ताव कर अपने अनुरूप ढालना या कलयुग का चमत्कार।आखिर कौन अदृश्य शक्ति छोड़ गई रानी को ?

रायबरेली, उत्तर प्रदेश: रायबरेली के खागीपुर संदवा गांव में रहने वाली "रानी" नाम की एक बंदरिया इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। रानी को घर के कामकाज में महारत हासिल है। वह बर्तन धोने, खाना बनाने, और अन्य घरेलू कामों में अपनी मालिकिन की मदद करती है।

ग्रामीणों के अनुसार, रानी बंदरिया को ये काम करना बेहद पसंद है। वह अपनी समझदारी और फुर्ती से इंसानों जैसे काम करती है, जो लोगों को हैरान कर देता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रानी को बर्तन साफ करते और खाना बनाते हुए देखा जा सकता है।

रानी की मालकिन का कहना है कि रानी उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि रानी न सिर्फ कामों में मदद करती है, बल्कि उनकी बात भी बहुत अच्छे से समझती है। रानी के इस व्यवहार ने उसे पूरे इलाके में मशहूर बना दिया है।

वीडियो के वायरल होने के बाद, लोग रानी की तारीफ कर रहे हैं और इसे जानवरों की बुद्धिमता का अनोखा उदाहरण मान रहे हैं। यह घटना इस बात को साबित करती है कि प्यार और देखभाल से जानवर भी अद्भुत काम कर सकते हैं।

"रानी बंदरिया" अब सोशल मीडिया की नई स्टार बन चुकी है।

खबर की पुष्टि के लिए ग्राम प्रधान शत्रुघ्न से जानकारी ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ वर्षों पूर्व एक महात्मा के साथ आई बंदरिया गाँव में ही रुक गई थी और तभी से पूरे गाँव की प्यारी है व पूरे गाँव में स्वच्छंद विचरण़ करती है।