आगमी दुर्गाष्टमी कार्यक्रम के लिए दुर्गा वाहिनी(विश्व हिन्दू परिषद्) का लगाया गया एक दिवसीय वर्ग।

आगमी दुर्गाष्टमी कार्यक्रम के लिए दुर्गा वाहिनी(विश्व हिन्दू परिषद्) का लगाया गया एक दिवसीय वर्ग।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। केशव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भारती नगर में विभाग स्तर का एक दिवसीय वर्ग लगाया गया। शशिबाला वार्ष्णेय प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी हिमाचल जादौन द्वारा आपेक्षित जिला संयोजिकाओं को संगठन की रीति नीति, समाज में महिलाओं की भूमिका और दुर्गा वाहिनी का मूल कार्य हिन्दू बहन बेटियों को स्वावलंबी बनाना, धर्म के प्रति आस्था भाव जागृत करना, संस्कार व सनातन संस्कृति का ज्ञान देकर लव जेहाद का शिकार कोई बेटी , बहन ना बने ऐसा हर हिन्दू परिवार तक पहुंच कर उनको जागृत तथा सचेत करने का कार्य किया जाए का प्रशिक्षण दिया। दुर्गा वाहिनी का कार्य व उसके विचार हिन्दू समाज तक पहुंच सके उसके लिए दुर्गा वाहिनी से जुड़ी बहनें पथ संचलन, दुर्गाष्टमी व शस्त्र पूजन कार्यक्रम, संस्कार शालाएं, बाल संस्कार केंद्र आदि के द्वारा करती है। कार्यक्रम का संयोजन उपासना सिंह विभाग संयोजिका ने किया मीनाक्षी वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्षा विहिप, ममता सिंह जिला संयोजिका, एकता पुंढीर,रुचिका चौहान, सौम्या शाक्य ,मंजू चौहान, माधवी उपाध्याय, दीपा, आशा सक्सैना अलका पुंढीर, भगवान कुमारी सक्सैना आदि उपस्थित रही।