राष्ट्र शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का मनाया जन्मदिन।

राष्ट्र शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का मनाया जन्मदिन।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा

एटा। सावित्रीबाई फुले महिला संगठन ने भारतीय राष्ट्र की प्रथम शिक्षका सावित्रीबाई फुले का 194 जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से श्रीमती शीतला देवी, संयुक्त मंत्री सावित्रीबाई फुले महिला संगठन जनपद एटा के लालपुर में उनके आवास पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया सावित्रीबाई फुले महिला संगठन जनपद एटा की जिलाध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह ने उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए समाज की महिलाओं को बताया कि भारतीय समाज में सूद्र समाज व सभी वर्गों की महिलाओं को पढ़ने- लिखने का अधिकार नहीं था,ज्योतिबाराव फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित कर 1 जनवरी 1848 को स्कूल खोलकर लड़कियों को शिक्षित करने का काम प्रारंभ कर दिया। मिथिलेश कुमारी, जिला महामंत्री ने जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राष्ट्र शिक्षिका सावित्रीबाई फुले ने एक नहीं 18 स्कूल खोलकर समाज में फैली कुरीतियों जैसे विधवा विवाह,बहु विवाह, समाज में फैली विषमताओं को खत्म करने का काम किया। मंजू सिंह ने उ कि भारत राष्ट्र शिक्षिका को भुलाने का काम कर रहा है उन्होंने बताया कि हमें बेटियों को शिक्षित करना है और जाति व्यवस्था को खत्म करने का काम भी करना चाहिए सभा के उपरांत राष्ट्र शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के उपलक्ष में  केक काटकर,वितरित किया गया सभा में उमाकांती, किरन, सीमा सिंह, नीरज कुमारी, शशि वाला, प्रियंका,उषा, आरती, किरण प्रभा, मिथलेश कुमारी, मंजू सिंह, रेशमदेवी, मिथिलेश, सुषमा, भावना कुमारी, उपासना मधुर, राखी, डाल श्री, उषा देवी, मधुबाला, दीप कुमारी, गीता कुमारी, अर्चना, पुष्पा देवी, संगीता देवी, राम बेटी, रामवती, हेमलता, सुख देवी, मीरा देवी, आदि अन्य बहुत सी जागरूक महिला एवं सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।