आवारा कुत्तों ने जंगली पहाड़े को बनाया निशाना कड़ी मशक्कत के बाद नागरिकों ने बचाया।

आवारा कुत्तों ने जंगली पहाड़े को बनाया निशाना कड़ी मशक्कत के बाद नागरिकों ने बचाया।

L
ब्यूरो इसरार अंसारी। मोबिन सलमानी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहसूमा नगर के पास जंगल में कुत्तों ने एक पहाड़ा को निशाना बनाते हुए नोच डाला। लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद नागरिकों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया तब कहीं जाकर पहाड़े की जान बची। उसके बाद क्षेत्रवासियों ने डॉक्टरों को बुलाकर उसका उपचार कराया। नागरिक ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पहाड़े को अपने साथ ले गए। जहां इलाज के बाद उसे वन जंगल में छोड़ दिया गया। बता दे कि गुरुवार की दोपहर भीषण गर्मी के चलते जंगली पहाड़ा भूख और प्यास की शिद्दत से बस्ती के और आ गया इस दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और पहाड़े को नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान नागरिकों ने कुत्तों के द्वारा पहाड़े को घायल करता देख लाठी फटकार कर कड़ी मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाया। उसके बाद स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज कराया। तभी एक नागरिक ने वन विभाग के कर्मचारियों को फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वही विभाग के कर्मचारियों ने उसको अपने साथ ले गए। जहां उसका इलाज कर वन जंगल में छोड़ दिया गया।