तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उछल कर खेतो मे पलटी, एक घायल 

तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क से उछल कर खेतो मे पलटी, एक घायल 

रमेश बाजपेई 

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड से जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवारों की कार तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खेतों में जाकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह लगभग 6: बजे के आसपास की है। जब कार सवार युवक देवेंद्र सिंह पुत्र ओमप्रकाश उम्र 34 वर्ष निवासी खटीमा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड अपने सीनियर की शादी में शामिल होने के लिए अपने मित्र के साथ जनपद कौशांबी उत्तर प्रदेश जा रहा था, जैसे ही उनकी कार लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के चलते वह अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खेतों में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक गणनायक पांडे ने उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।