साइना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोप

साइना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज की खातिर हत्या का आरोप

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। थाना क्षेत्र के निवाड़ा गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं मृतका साइना की मौत के कारणों को लेकर दोनों पक्षों द्वारा आरोप प्रत्यारोप जारी हैं। 

मृतका साइना के परिवार वालों ने जहां ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है, वहीं लडके पक्ष ने नल में करंट उतरने से साइना की मौत का कारण बताया जा रहा है। बताया कि, साइना को बचाने के लिए वसीम ने कोशिश की, तो वह भी घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। इसबीच मृतका के परिजनों ने बताया कि, साइना का निकाह 5 साल पहले निवाड़ा गांव के वसीम से हुआ था। वह तीन बच्चियों की मां थी और मूल रूप से निरोजपुर गांव की रहने वाली थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले केवल दिखावे के लिए साइना को अस्पताल लेकर गए थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। इस दौरान अस्पताल में ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में भी बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।