थाना भवन में सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती दिवस मनाया गया

संवाददाता अवनीश शर्मा।
थानाभवन अर्पण बैंकट हॉल में माता सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती दिवस मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया।
माता सावित्रीबाई फुले के 193 जयंती के अवसर पर थाना भवन में अर्पण बैंकट हॉल में क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले विकास समिति उत्तर प्रदेश के द्वारा उनका जन्म दिवस मनाया गया इस अवसर पर 10वीं व 12वीं कक्षा मैं श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाई कोर्ट के पूर्व जज एवं उपभोक्ता फोरम सदस्य नई दिल्ली रामसूरत मौर्या ने कहा कि बहुत खराब परिस्थितियों में भी माता सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा व सशक्तिकरण पर कार्य किया उन्हीं का प्रताप है कि आज महिलाएं आदमी से आगे बढ़कर वर्चस्व की लड़ाई लड़ रही हैं वही कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए जिसमें महिलाओं से संबंधित महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया