चित्रकूट-नमो ऐप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने का काम करेगी भाजपा।

चित्रकूट-नमो ऐप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडने का काम करेगी भाजपा।

 चित्रकूट: भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व के निर्देशानुसार जनपद में दो महत्वपूर्ण आगामी कार्यक्रम चलाये जायेगे। जिसमें पहला कार्यक्रम नमो ऐप अभियान जिसके जिले के संयोजक जिला महामंत्री अश्वनी अवस्थी, सह संयोजक जिला मीडिया प्रभारी भागवत प्रसाद त्रिपाठी व जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी को बनाया गया है, जो जनपद में ज्यादा से ज्यादा लोगों के मोबाइल में नमो ऐप डाउनलोड करवाकर लोगों को नमो ऐप के माध्यम से जोडने का काम करेगे। इसी प्रकार जनपद की दोनों विधानसभाओं कर्वी व मानिकपुर में डिजिटल वाल पेन्टिग होनी है। जिसके जिले के संयोजक पूर्व महामंत्री तीरथ तिवारी, कर्वी विधानसभा के संयोजक जिला मीडिया प्रभारी भागवत प्रसाद त्रिपाठी व मानिकपुर विधानसभा के संयोजक कार्यालय प्रभारी संतोष मिश्रा को बनाया गया है, जो अपनी विधानसभा के प्रत्येक मंडल की प्रमुख जगहों पर डिजिटल वाल पेन्टिग करवाने का काम करेगें।