चित्रकूट-अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार  - 6500 किग्रा लहन किया नष्ट।

चित्रकूट-अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार   - 6500 किग्रा लहन किया नष्ट।

चित्रकूट ब्यूरो: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव-2024 एवं होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 55 लीटर कच्ची शराब, लगभग 6500 किग्रा लहन, 5 भट्ठियां व 25 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गयी। 

     कोतवाली कर्वी प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि चैकी प्रभारी सीतापुर गौरव तिवारी तथा उप निरीक्षक श्याम देव सिंह, राहुल पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम कपसेठी में मंदाकिनी नदी के किनारे छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान कुल 45 लीटर महुआ से बनी कच्ची शराब, लगभग 6500 किग्रा लहन व 5 भट्टियां बरामद हुयी। बरामद लहन एवं भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया। 

   इसी प्रकार सरधुवा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष तिवारी ने बताया कि उप निरीक्षक चन्द्रमणि पाण्डेय एवं उप निरीक्षक शिवमणि मिश्रा, आरक्षी अतुल मिश्रा, आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा उदयभान सिंह उर्फ बच्चा सिंह निवासी वीरधुमाई सुर्की को 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक राजापुर मनोज चैधरी ने बताया कि उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार एवं आरक्षी चन्दन विश्वकर्मा द्वारा शिव गणेश शर्मा निवासी नादिन कुर्मियांन को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।