चित्रकूट-बेटी से मिलने आए मां-बाप पर ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला  - पुलिस ने घायलों का कराया चिकित्सीय परीक्षण।

चित्रकूट-बेटी से मिलने आए मां-बाप पर ससुरालीजनों ने किया जानलेवा हमला   - पुलिस ने घायलों का कराया चिकित्सीय परीक्षण।

चित्रकूट: विवाहिता बेटी के घर आए माता-पिता ने बेटी के ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 

   प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के निवासी आदित्य श्रीवास्तव ने अपनी बेटी अल्का की शादी दिसम्बर 2022 में कर्वी के अंकित श्रीवास्तव के साथ की थी। अंकित श्रीवास्तव अलीगढ़ में प्राथमिक शिक्षक हैं। शादी के बाद कुछ विवाद होने पर अल्का के पिता आदित्य, माता सरिता व भाई उदित शुक्रवार को फतेहपुर से कर्वी आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्का के पति अंकित, देवर अर्पित, ससुर संतोष आदि अन्य ससुरालीजनों के साथ मिलकर बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न करते थे। समझाने का प्रयास करने पर ससुरालीजनों ने उनको घर में बंद कर जमकर मारा। आरोप लगाया कि बंदूक की बट से जानलेवा हमला किया गया। बचाव में आने पर बेटी अल्का को भी पीटा गया। जान बचाने के लिए वह लोग घर से बाहर निकलकर भागे तो उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया और जान से मारने का प्रयास किया। हमले से घायल परिवार ने कोतवाली में घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।