चित्रकूट-ओवर स्पीड में पाए गये 17 वाहनों का हुआ ई-चालान।

चित्रकूट-ओवर स्पीड में पाए गये 17 वाहनों का हुआ ई-चालान।

चित्रकूट: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के द्वितीय चरण के परिपेक्ष्य में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी यातायात राज कमल के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह द्वारा शहर में वाहन चालकों द्वारा निर्धारित गति सीमा (ओवर स्पीड) से अधिक गति से वाहन चलाने के सम्बन्ध में जागरुक किया।

साथ ही ओवर स्पीड से चल रहे वाहनों की स्पीड रडार गन से चेकिंग की गयी। गति सीमा से अधिक गति में वाहन चला रहे 17 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया। यातायात प्रभारी द्वारा वाहनों चालकों को बताया कि तेज गति आपकी सुरक्षा को भी प्रभावित करती है। तेज गति से गाड़ी चलाना सिर्फ कानून तोड़ने से कहीं अधिक है। जिसके परिणाम दूरगामी हैं जैसे वाहन नियंत्रण खोने की अधिक संभावना, होने वाली छोटी दुर्घटना का बडा रुप ले लेना, ईंधन की खपत, लागत में वृद्धि के बारे में बताया।