सीडीओ ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

सीडीओ ने तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली से ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ व ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा में राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली, आचार्य द्विवेदी इ0का0, महात्मा गांधी इ0का0 रायबरेली, रा० रा० सिंह वैदिक इ0का0 रायबरेली, रा० रा० सिंह वैदिक कन्या इ0का0 रायबरेली, लाल ऋषि कन्या इ0का0 रायबरेली के छात्र/छात्राओं सहित बेसिक शिक्षा विभाग से एस०पी०सी० एवं स्काउट/गाइड ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा में लगभग 2000 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया पूरा शहर देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा। सभी छात्र/छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हाथों में तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया। माध्यमिक के सभी विद्यालयों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गयी। रैली के सफल क्रियान्वयन हेतु अजय सिंह चन्देल खेल सचिव मा०शि० रायबरेली एवं खेल समिति के सदस्यों ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह, राजकीय इण्टर कालेज रायबरेली प्रधानाचार्य रत्नेश श्रीवास्तव, आचार्य द्विवेदी इ0का0 प्रधानाचार्य,एन०सी०सी०एस०पीसी० एवं स्काउट/गाइड प्रभारी एवं विभिन्न कॉलेजों के शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित रहे।