राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान करने के मामले में दंपति पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान करने के मामले में दंपति पर मुकदमा दर्ज
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी महिला के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर की जाली पर उल्टा कर लगा दिया गया था। पुलिस ने मामले में दंपति पर मुकदमा दर्ज करते हुए महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दंपत्ति को थाने से ही जमानत दे दी।
थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी एक महिला की राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने घर की जाली पर लगाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वीडियो में महिला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने घर की जाली पर उल्टा लगा रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया था। खुफिया विभाग ने मामले की जांच की तो वीडियो थाना क्षेत्र के गांव नाला का निकला। नाला निवासी महिला कविता पत्नी सतेंद्र राष्ट्र ध्वज तिरंगे को अपने घर की जाली पर उल्टा करके लगा रही थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दंपत्ति को हिरासत में ले लिया। दंपत्ति के द्वारा माफी मांगने पर पुलिस ने दंपत्ति को थाने से ही जमानत दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह ने बताया कि दंपत्ति ने अनजाने में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा लगा दिया था। जिसके चलते दंपत्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बाद में दंपत्ति के माफी मांगने पर दंपत्ति को थाने से ही जमानत दे दी गई है।