भाजपा द्वारा हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाएं प्रभावी, खुशहाल गन्ना किसान और सीमा पर जवान हैं देश की मजबूती का आधार : बृजपाल सिंह

भाजपा द्वारा हर वर्ग के हितों का ध्यान रखते हुए योजनाएं प्रभावी, खुशहाल गन्ना किसान और सीमा पर जवान हैं देश की मजबूती का आधार : बृजपाल सिंह

संवाददाता राहुल राणा

दोघट। मुजफ्फरनगर भाजपा में सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक ब्रजपाल सिंह ने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा जनहित में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, सरकार ने भयमुक्त समाज दिया है तथा देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

भाजपा मुजफ्फरनगर के सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक ब्रजपाल सिंह ने पुसार गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि, भाजपा सरकार में हर वर्ग के हितों को ध्यान में रख कार्य किया जा रहा है। पूर्व की सरकारों में गन्ना मिलें बंद होती थी ,जबकि इस समय बंद पड़ी गन्ना मिलें भी चलवाई जा रही हैं। भाजपा सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते पर लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडे, माफियाओं पर पूर्ण रूप से नकेल लगाई है। जो गुंडे, बदमाश पूर्व की सरकारों में खुले घूमते थे और लूट एवं लोगों की संपत्तियों पर जबरन कब्जा करते थे, वे आज जेल के अंदर भेजे जा चुके हैं। 

इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी,भाजपा मंडल अध्यक्ष  मुकेश शर्मा, प्रमोद गर्ग जिला कार्यकारिणी सदस्य, मनोज कुमार, राजपाल आदि मौजूद रहे