मंदाकिनी नदी में छोड़े गए 25 हजार मत्स्य अंगुलिका

चित्रकूट: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य अंगुलीका, रिवर रैंचिंग का कार्यक्रम जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में गुरूवार को मंदाकिनी नदी राम घाट पर किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर खरे भी उपस्थित रहे।
सहायक निदेशक मत्स्य किशन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत नदियों में मछलियां संरक्षण करने का कार्य शुरू हुआ है। ऐसी मछली नदियों पर प्रवाहित की जा रही हैं जो काई आदि को खाएगी जिससे पानी स्वच्छ रहे। रामघाट मंदाकिनी नदी पर आज 25 हजार मछलियों का बीज छोड़ा गया है।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील, कैलाश निषाद निषाद पार्टी व सहायक अभियंता सिंचाई गुरु प्रसाद, मत्स्य निरीक्षक प्रमोद आदर्श, दीपक कुमार मिश्रा मत्स्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।