मेरठ में गीता संस्थान द्वारा अभिमन्यु गुप्ता को विभूति सम्मान से किया अलंकृत

गीता मानव मात्र के कल्याण के लिए राधा किशन मनोरी
ब्यूरो डा योगेश कौशिक
बागपत | जनपद के प्रमुख समाजसेवी व दृष्टिदूत के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु गुप्ता को शास्त्री नगर मेरठ स्थित बृजभूषण शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित गीता पारायण महायज्ञ के समारोह में सम्मानित किया गया |
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में गीता संस्थान के संस्थापक राधा किशन
मनोरी ने बताया कि, गीता विश्व में संपूर्ण मानव जाति के कल्याण का एकमात्र ग्रंथ है ,इसमें जीवन जीने की समस्त कलाओं का वर्णन है | भगवान श्री कृष्ण ने प्राणी मात्र के कल्याण के लिए ही इस पावन संदेश के माध्यम से दिव्य ज्ञान दिया है |
गोष्ठी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता का राधा किशन मनोरी एवं डॉ जितेंद्र त्यागी सुप्रसिद्ध कवयित्री तुषा शर्मा ने पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर विभूति सम्मान से अलंकृत किया तथा कहा कि ,अभिमन्यु गुप्ता का व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा प्रदान करता है |इस अवसर पर सुमनेस सुमन, डॉ सम्यक जैन, नरेंद्र राष्ट्रवादी ने भी अपने विचार प्रकट किए | कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव तुषा शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया |समारोह के उपरांत पंकज गुप्ता मोनी गोयल आदि अनेक गणमान्यों ने भी अभिमन्यु गुप्ता को बधाई दी |