निरंकारी मिशन के महान प्रचारक अमरजीत सिंह अपने नश्वर शरीर को त्याग हुए निरंकार में लीन 

अन्तिम यात्रा में गणमान्य लोगों के साथ उमड़ा जनसैलाब 

निरंकारी मिशन के महान प्रचारक अमरजीत सिंह अपने नश्वर शरीर को त्याग हुए निरंकार में लीन 

सहारनपुर। सन्त निरंकारी मिशन सहारनपुर के ज्ञान प्रचारक महात्मा सरदार अमरजीत सिंह जी अपने इस नश्वर शरीर को त्याग कर निरंकार ईश्वर में लीन हो गए । जानकारी देते हुए उनकी सुपुत्री सीमा ने बताया की उन्होंने सोमवार की रात्री करीब तीन बजे अपने नश्वर शरीर को त्यागा आपको बता दें कि निरंकारी मिशन सहारनपुर के लिए ऐसे महान सन्त का इस संसार से जाना बड़ी क्षति माना जा रहा है। जानकरी देते हुए निरंकारी मिशन के प्रचारक मनमोहन कृष्ण ने बताया की पूज्य अमरजीत सिंह जी ने सदगुरु के आदेशों को मानते हुए अपने जीवन को निर्लेप स्वार्थ रही सदगुरु को समर्पित कर जीया जहां उन्होंने अपनी आत्मा का कल्याण किया वहीं हजारों लोगों की आत्मा को परमात्मा के साथ जोड़ कर उनके जीवन का कल्याण किया उनकी सादगी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती थी। उनके द्वारा किए गए परोपकार को सदियों तक याद किया जायेगा। वहीं ब्रह्मलीन सन्त अमरजीत सिंह जी के पार्थिव शरीर को दर्शनार्थ निरंकारी सत्संग भवन पर रखा गया जहां हजारों निरंकारी श्रद्धालुओ ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी उसके पश्चात फूलों से सुसज्जित खुली पालकी में उनके पार्थिव शरीर को नुमाइश कैंप शमशान घाट ले जाया गया। इस अन्तिम यात्रा में पालकी से आगे नीली खाकी वर्दी में सैकड़ों सेवादल के भाई बहन चल रहे थे और पालकी के पीछे हजारों लोगों का हुजूम चल रहा था।इस अवसर पर मसूरी जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, महापौर डा अजय कुमार सिंह, महानगर विधायक राजीव गुम्बर,  पूर्व विधायक संजय गर्ग , शशी वालिया वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर मनोज मिड्ढा  अनमोल कुमार राजकवि लक्ष्मीचंद , पवन जोरावर, राकेश पथिक व हजारों की संख्या में श्रद्धालु अन्तिम यात्रा में शामिल हुऐ।