बसंत पंचमी पर हुआ हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पुंसवन व अन्नप्राशन संस्कार भी हुए संपन्न

बसंत पंचमी पर हुआ हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, पुंसवन व अन्नप्राशन संस्कार भी हुए संपन्न

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।बसंत पंचमी के पावन पर्व पर कस्बे के जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रांगण में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ। जनकल्याण व विश्व शांति के लिए आहुति दी।साथ ही भावी संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए पुंसवन संस्कार व अन्नप्राशन संस्कार भी कराए गए। 

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परम पूज्य युगदृष्टा वेद मूर्ति पं श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म सानिध्य में रविवार को पांच कुंडीय महायज्ञ हुआ। महायज्ञ का उद्देश्य जनकल्याण और विश्व शांति के लिए सामूहिक आहुति देना था। यज्ञ की शुरुआत मां सरस्वती पूजन के साथ हुई। इसके बाद देव पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन आरंभ किया गया।

भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुए आयोजन में अनेक विद्वानों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महायज्ञ में कॉलेज की प्राचार्या डा मीनाक्षी, अध्यक्ष नरेश जैन, राहुल जैन, गौशाला समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश धामा, सोनू चौहान, छात्रा आयशा, साक्षी, अंशु, पलक, सोनिया, नजमीन और चंचल ने विशेष सहयोग दिया। आहुति देने वालों में अतुल आत्रेय, डॉ योगेश कौशिक, लोकेश्वर शर्मा, कंवरपाल, राधेश्याम शर्मा, मा कंवरपाल,वेदप्रकाश, रणधीर सिंह,एड मुकेश गुप्ता वीरेंद्र कुमार शर्मा , पवन शर्मा, हरिशंकर धामा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। यज्ञ के पुरोहितों में मनोज कुमार एवं संजीव कुमार ने व्यास पीठ से वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया। गायत्री परिवार ने विश्व शांति और समाज कल्याण की कामना के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की गई।