सरधना में महिला की हत्या, जंगल में फेंकी लाश

सरधना में महिला की हत्या, जंगल में फेंकी लाश

  बुधवार की सुबह सरधना थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने दबथुवा के जंगल में हाईवे से बहादुरपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर खून से लथपथ एक महिला की लाश पड़ी देखी। इसके बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर

ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की

टीम ने मृतका के शव की जांच पड़ताल की। इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने

बताया कि मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष है। जिसने लोअर और टीशर्ट पहनी हुई थी।

महिला के उल्टे हाथ पर इंग्लिश में एस बना हुआ है और सीधे हाथ में कलावा बंधा हुआ था। महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों ने महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।