शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने जल, जंगल और पहाड के विषय में जुटायी जानकारी

शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों ने जल, जंगल और पहाड के विषय में जुटायी जानकारी

संवाददाता नीतीश कौशिक

खेकड़ा | सुभानपुर गांव के परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने प्रकृति भ्रमण में पौधों व वनस्पतियों के बारे में उनकी उपयोगिता के विषय में जाना। वहीं बच्चों ने भी जानकारी को अपनी नोटबुक में किया दर्ज ।

ब्लाक क्षेत्र के सुभानपुर गांव के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सोमवार को प्रकृति भ्रमण किया। यमुना क्षेत्र में बने मधुबन वाटिका में प्राकृतिक वातावरण और पेड पौधों को देखा।प्रधानाध्यापक ब्रिजेश शर्मा ने के मार्गदर्शन में बच्चों ने पर्यावरण की जागरूकता के विषय में जल, जंगल और पहाड़ की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बच्चों को भ्रमण के दौरान बताया कि, ये सभी प्राकृतिक संसाधन प्रकृति की देन है और मनुष्य के सच्चे मित्र हैं। प्राकृतिक संतुलन को बनाये रखने में इन सबका महत्वपूर्ण योगदान है। यदि इन सबका आवश्यकता से अधिक दोहन किया जाएगा ,तो वो दिन दूर नहीं ,जब मानव कल्याण के बारे में सोचना दूभर होगा। मनुष्य निजी स्वार्थ के लिए इनकी अंधाधुंध कटाई कर रहा है। लगातार कटाई के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है और पर्यावरण प्रदूषण दिनों-दिन बढ़ रहा है। 

मधुबन वाटिका में बच्चों को फूलों एवं पौधों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को पौधों के कार्यों, उसके भाग व महत्व के बारे में बताया कि, ये सभी प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ मनुष्य के सच्चे साथी हैं। विभिन्न जलवायु में होने वाले फूलदार, झाडियों वाले तथा तने वाले पौधों के बारे में अवगत कराया। अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाना होगा। इस अवसर पर शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों ने भी प्रकृति भ्रमण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।