भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान के साथ निवर्तमान चैयरमेन ने भी नगर में मांगे वोट, कार्यकर्ताओं में बढा उत्साह 

भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान के साथ निवर्तमान चैयरमेन ने भी नगर में मांगे वोट, कार्यकर्ताओं में बढा उत्साह 

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बड़ौत| नगरपालिका के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी सुधीर मान ने नगर के विभिन्न वार्डों में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ टिकट के प्रबल दावेदार रहे तथा जनप्रिय निवर्तमान चैयरमेन डा दुष्यंत तोमर ने भी सुधीर मान के लिए आगे बढकर मिसाल कायम करते देख भाजपा कार्यकर्ताओं व‌ नगरवासियों का उत्साह दोगुना होता नजर आया , साथ ही उन्हें हर जगह जीत का आश्वासन मिला। 

इस दौरान उन्होंने लोगों को भाजपा की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि, भाजपा ही सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कहा कि ,भाजपा सरकार में आज सभी लोग भयमुक्त हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। लोगों को विश्वास दिलाया कि, नगरपालिका अध्यक्ष चुने जाने के बाद किसी को शिकायत का मौका नही मिलेगा। लोगों के सुख दुःख में वे हमेशा सबसे पहले मिलेंगे।

इस दौरान नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ अमित राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिला महामंत्री एड बिजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, अमित जैन, राजगोपाल कश्यप, रवि पालीवाल आदि मौजूद रहे।