पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्कूलों तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी

••भाजपा जिलाध्यक्ष को जयंती समारोह में किया सम्मानित
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बड़ौत| जनसंघ के संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर और देहात में भी समारोह आयोजित किए गए तथा राष्ट्र के कल्याण के लिए उनकी विचारधारा को मूर्त रूप देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और नीतियों की सराहना की गई।
गांव वाजिदपुर में साक्षी शिवम् एजुकेशन पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर पं दीनदयाल उपाध्याय की जंयती मनाई गई। इस दौरान पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।समारोह में मुख्य अतिथि व भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का प्रधानाचार्य सतेन्द्र तोमर व ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि, पं दीनदयाल उपाध्याय ने मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके पदचिह्नों पर चलकर देश की सेवा में लगे हैं।
प्रधानाचार्य सतेंन्द्र तोमर ने बताया कि, स्वर्ण अग्नि में तपकर कुंदन बनता है। उसी प्रकार जितने भी महापुरुष हुए हैं ,वे भी सरलता से महान नहीं हुए हैं ,उन्होंने अपने जीवन को जिंदगी की भट्ठी में झोंक दिया, तब वे जाकर महान व्यक्ति कहलाए।कहा कि , लोगों ने पं दीनदयाल उपाध्याय के कार्यों, उनके आदर्शों को अपनाया है।
इस दौरान मा सावन तोमर, प्रधान हरबीर सिंह, राजकुमार पहलवान, अध्यापिका अंजू मलिक, प्रीति, आरती, भाजपा मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, मंडल अध्यक्ष चन्द्रवीर तोमर, जयकुमार, डॉ सतेन्द्र प्रजापति, मा बलराम, साक्षी आदि मौजूद रहे।
नगर की बिनौली रोड़ स्थित ओंकार फिलिंग स्टेशन पर भी पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। साथ ही उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए अन्तिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी दीपेश तोमर, शिवेन्दु दत्त शर्मा, अजय कुमार, विकास, राहुल, अंकुर तोमर आदि मौजूद रहे।
नगर के ताराचंद मार्केट में प्रजापति समाज ने भी पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जंयती मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि,उनकी अवधारणा थी कि, आजादी के पश्चात् भारतीय विकास का आधार भारतीय संस्कृति होनी चाहिए, न कि पाश्चात्य संस्कृति या विचारधारा। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय का प्रजापति समाज द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया।इस मौके पर कंवरपाल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मलानिया, संजय प्रजापति, सतेन्द्र प्रजापति, अनिल महादेव आदि मौजूद रहे।
आज़ाद नगर कालोनी में पूर्व सभासद इक़बाल कवि के आवास पर एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि, एक सशक्त राष्ट्र के रूप में भारत को बेहतर बनाने के लिए उनके योगदान निरंतर प्रेरित करते रहेंगे । जयंती कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रमेन्द्र तोमर ,महेंद्र गोयल ,रवि तोमर पुर्व सभासद ,रणपाल सिंह तोमर , महेंद्र उपाध्याय ,हरेंद्र मुखिया सभासद रामकरण उपाध्याय ,शुभम् गुप्ता पंकज अहलावत ,भरत तोमर ,आकाश उपाध्याय,कार्तिक धामा ,आर्यन तोमर उपस्थित रहे ।