डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती जनपद में धूमधाम से संपन्न; हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा: अस्मिता लाल

••संविधान की बदौलत भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत, डॉ अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लें
••जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारी कर्मचारियों को दिलाई संविधान की शपथ
ब्यूरो डॉ योगेश कौशिक
बगपत। भारत रत्न बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयन्ती जनपद भर में हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अन्य अधिकारियों के संग बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया, साथ ही कहा कि, उन्होंने समानता, न्याय और मानवाधिकारों की जो मशाल जलाई, वह आज भी हमारे मार्ग को रोशन करती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि, विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजो से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ ,तबसे लेकर आज तक , देश में बहुत परिवर्तन हुए। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य व दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारों के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। बताया कि, डाॅ आंबेडकर ने कहा था ,शिक्षित बनो और संघर्ष करों, इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होंगे तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की भी जुड़ी है। उन्होंने डॉ आंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व प्रकाश डाला।
जिलाधिकारी ने प्रोग्राम में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ भी दिलाई।कहा कि, डॉ आंबेडकर ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक होने के साथ ही भारतीय गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। आज हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और बच्चों, युवाओं और विद्यार्थियों को बाबा साहब के बारे में अध्ययन करना चाहिए कि, किस प्रकार जीवन में कठिनाइयां होने के बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए एक नया अध्याय लिखा।
कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर पांडे ने किया। उन्होंने डाॅ आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष सिंह ,डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह, निकेत वर्मा सहित कलेक्ट्रेट स्टाफ उपस्थित रहा।