फाल्गुन महोत्सव में लोकगीतों पर झूमे अर्वाचीन इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राएं

फाल्गुन महोत्सव में लोकगीतों पर झूमे अर्वाचीन इंटर कॉलेज के छात्र व छात्राएं

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।कस्बे के अर्वाचीन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को फाल्गुन महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्र छात्राओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया व फागुन के गीत गाए।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या मीनाक्षी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों पर रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर फाल्गुन पर्व का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।प्रिया, शिवानी, आरती और वंशिका ने मां सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। ज्योति पाल और श्वेता ने देसी गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। खुशी, सोनिया और सृष्टि ने चटक मटक गीत पर मनमोहक नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंदना, अंजलि, अतिवा खान, अय्यान अहमद, समीर, वंशिका, ज्योति, आरती, रिहान, विवेक शर्मा, लकी अली, लकी पहाड़ियां, देव और आफताब ने भी अपनी विशेष प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भरा।सभी प्रतिभागी छात्र व छात्राओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन करुणा शर्मा और शिवानी धामा ने संयुक्त रूप से किया। महोत्सव में श्वेता ठाकुर, हर्ष धामा, कविता गोला, रेखा, मीनाक्षी शर्मा, साधना शर्मा, अंजली, पिंटू तेवतिया, कुमकुम, सोनिया, नीति नैन, कृष्णा धामा, हरिओम, साधना, धर्मवीर यादव सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।