चित्रकूट-अवैध शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार।

चित्रकूट-अवैध शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक राजापुर मनोज कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश सिंह परिहार तथा आरक्षी शुभम त्रिपाठी द्वारा आशीष कुमार पाण्डेय निवासी यमुना रोड हनुमानगंज को 21 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार उप निरीक्षक कृष्णदेव मिश्रा तथा आरक्षी धीरेन्द्र यादव व अजय वर्मा द्वारा बालकेश सोनकर निवासी गुसांईपुरवा को 24 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना राजापुर में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।