चित्रकूट-लोकसभा चुनाव के लिए बूथों का किया निरीक्षण।

मऊ, चित्रकूट: मऊ के उप जिलाधिकारी राकेश कुमार पाठक व क्षेत्राधिकारी जय करण सिंह ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कई मवई गांव समेत विद्यालयों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र की कमियों को दुरूस्त रखा जाएं। विद्यालयों में टूटी बाउंड्री एवं खराब शौचालयों को ठीक करा ले। उन्होंने बताया कि मऊ तहसील क्षेत्र में 187 बूथ है। प्रत्येक बूथ का निरीक्षण किया जाएगा। जिसके लिए नियमित रूप से भ्रमण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीवारों पर राजनीतिक दलों द्वारा कराए गए लेखन और प्रचार की पुताई करा दी जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार होर्डिंग हटवा दिए जाएं।