चित्रकूट-अवैध शराब के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार।

चित्रकूट-अवैध शराब के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार।

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा 2 आरोपियों को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ व अन्य 7 आरोपियों को 49 लीटर कच्ची व 82 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 

    राजापुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक कन्हैयालाल बख्श, कृष्णदेव मिश्र, अनिल कुमार, आरक्षी उज्जवल पाण्डेय, बुद्धसेन विक्रम, मनीष यादव एवं आबकारी निरीक्षक नीरज वर्मा की संयुक्त टीम द्वारा मुसम्मी केशव उर्फ कल्लू निषाद निवासी रेवाड़ी को 10 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार बरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि उप निरीक्षक रामाधार सिंह, आरक्षी रोहित यादव एवं आबकारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र व आरक्षी दीपक मिश्रा, महिला आरक्षी सुमित्रा देवी की संयुक्त टीम द्वारा तिलकधारी निवासी कुरिया डीह मजरा तुरगवाँ को 2 प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। 

    इसके अलावा शिवरामपुर चैकी प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा बैदू सिंह निवासी गोबरिया को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। भरतकूप थाना के उप निरीक्षक बालकिशुन व उनकी टीम द्वारा सैना देवी निवासी डडिया मजरा पहरा को 19 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। राजापुर थाना के उप निरीक्षक कन्हैयालाल बक्श व उनकी टीम द्वारा मनीष कुमार निवासी हुनवा सरैया को 28 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पहाड़ी थाना के उप निरीक्षक मातादीन व उनकी टीम द्वारा राजेश निवासी नौनार को 20 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। रैपुरा थाना के उप निरीक्षक दिनेश कुमार व उनकी टीम द्वारा रमेश निवासी दरिया का पुरवा मजरा बसिला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। सरधुवा थाना के उप निरीक्षक मुन्नीलाल व उनकी टीम द्वारा देवनाथ निवासी अमवां को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मारकुण्डी थाना के उप निरीक्षक इन्दल कुमार व उनकी टीम द्वारा सोनू कोल निवासी करौहा को 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।