चौ० चरणसिंह को भारत रत्न की घोषणा से रालोद कार्यकर्ता उत्साहित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वितरित की मिठाई

चौ० चरणसिंह को भारत रत्न की घोषणा से रालोद कार्यकर्ता उत्साहित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वितरित की मिठाई
 
शामली। केंद्र सरकार द्वारा किसान मजदूर मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार स्व० चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली के नेतृत्व में गुरुद्वारा तिराहा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मिष्ठान्न वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी वाजिद अली ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों मजदूरों तथा अतिपिछड़ों के हितों में कार्य किया तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया।उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग कई दशकों से लंबित थी। प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि चौधरी साहब को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने से आज पूरे देश का किसान मजदूर अतिपिछड़ा वर्ग स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और इस देश में किसान और किसानी को पहचान दिलाने का कार्य स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने जीवन पर्यंत किया। उसी नीति और रीति को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोद एवं कैबिनेट मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह निभाते  रहे और आज चौधरी जयंत सिंह उसी नीति और रीति का निर्वहन कर रहे हैं।स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करना एक गौरवांवित कर देने वाला पल है। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष विक्रांत निर्वाल, पप्पू मेडिकल, विकास धीमान, जितेंद्र मुखिया, रविंद्र लिलौन, राजीव निर्वाल, मनीष निर्वाल, शैलेंद्र, राहुल जावला आदि मौजूद रहे।