अलीगढ़:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने किया संगठन विस्तार विवेक प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष और  अखिलेश तोमर महानगर अध्यक्ष बनाया

अलीगढ़:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने किया संगठन विस्तार विवेक प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष और  अखिलेश तोमर महानगर अध्यक्ष बनाया

अलीगढ़:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश प्रभारी डॉ शैलेन्द्र पाल सिंह ने आज संगठन का विस्तार करते हुए। विवेक प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष,अखिलेश तोमर को महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम मे प्रमोद कुमार को अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष , कोशल सिंह को  जिला संगठन मंत्री, तथा यादवेन्द्र सिंह को मण्डल संगठन मंत्री बनाया गया। अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह  ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। और संगठन के अनुशासन और वर्ष में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।मण्डल प्रभारी उपेंद्र सिंह  ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए। संगठन के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा की और कहा। कि क्षत्रिय वह है। जो सभी को साथ लेकर चले। 

मण्डल अध्यक्ष वीरांगना भावना चौहान ने कहा। कि संगठन बहुत जल्द हाथरस ,एटा एवम कासगंज की टीम का गठन करेगा। उसके बाद संगठन को मजबूत कर आरक्षण एवम एससी एसटी एक्ट के विरोध में सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कहा। कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी। उसे में पूरी निष्ठा तन मन धन से निभाउंगा। और सनातन धर्म के साथ युवाओं को स्वरोजगार के जागरूक करूंगा।महानगर अध्यक्ष अखिलेश तोमर ने कहा। कि में लोगो के बीच मनभेद और मतभेद को भुलाकर एकता पर जोर दूंगा। जिस से लोकतंत्र में अपनी अलग पहचान बनाई जा सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह,महानगर अध्यक्ष वीरांगना मीरा जादौन,जिलाध्यक्ष युवा सौरभ तोमर ,धीरू पहलवान कविता राघव अंकित चौहान राहुल सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।