गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर - पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को उतारा मैदान में

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर - पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा को उतारा मैदान में
शामली। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गुजरात प्रवास के दौरान देवभूमि द्वारिका जिले की द्वारिका विधानसभा के भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चे के पदाधिकारियों, पालिका अध्यक्षों, जिला पंचायत अध्यक्ष/ सदस्यों एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गुजरात विधानसभा मे पूर्ण बहुमत की सरकार  बनाने  की अपील की इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे