मुजफ्फरनगर स्थानांतरण होने पर कर्मवीर सिंह को दी भावभीनी विदाई

पुलिसकर्मियों व गणमान्य लोगों ने की सफल कार्यकाल की प्रशंसा, पहनाई फूल मालाएं
गढीपुख्ता। गढीपुख्ता थाने से मुजफ्फरनगर स्थानांतरण होने के बाद थाना प्रभारी गढीपुख्ता कर्मवीर सिंह को थाने के पुलिसकर्मियों व गणमान्य नागरिकों ने बुधवार को फूल मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान गणमान्य लोगों ने कर्मवीर सिंह द्वारा कई बडी वारदातों का जल्द ही खुलासा करने पर जमकर प्रशंसा की। कर्मवीर सिंह ने कहा कि वे उन्हें क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिला।
जानकारी के अनुसार गढीपुख्ता थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का मंगलवार को गैर जनपद मुजफ्फरनगर के लिए स्थानांतरण हो गया था। बुधवार को थाना प्रांगण में कर्मवीर सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें थाने के पुलिसकर्मियों समेत कस्बे के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। गणमान्य लोगों ने कर्मवीर सिंह के कार्यकाल की भी जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई बडी वारदातों का चंद दिनों में ही खुलासा कर लोगों का पुलिस पर और ज्यादा विश्वास बढाया। एसआई छविनाथ सिंह ने कहा कि थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को अपना परिवार माना तथा उनकी हर समस्याओं का समाधान कराने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने गढीपुख्ता सहित आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की। उनका कार्यकाल बेहद सफल रहा। अपने सम्मान से अभिभूत कर्मवीर सिंह ने कहा कि उन्हेंथाने के पुलिसकर्मियों व क्षेत्र के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है जिसके लिए वे उनके आभारी है। जनता के सहयोग से ही पुलिस अपराधियों पर लगाम लगा सकती है। गौरतलब है कि कर्मवीर सिंह ने अपने सात माह के कार्यकाल के दौरान गांव भैंसवाल स्थित जैन मंदिर में हुई चोरी की वारदात का मात्र 12 घंटे ही खुलासा करते हुए आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया था, वहीं बाइक लूट का भी दो दिन में ही खुलासा करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे थे जबकि नाबालिग से छेडछाड के आरोपित आसिफ पुत्र रईस निवासी गढी अब्दुल्ला खां के खिलाफ भी फास्ट टैªक में कडी पैरवी करते हुए उसे तीन साल की सजा दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर एसआई शिवनंदन शर्मा, एसआई विपिन कुमार, एसआई रविन्द्र सिंह, अयूब अली, सोनू सिंह, अंकित चौधरी, गौतम नितिन, अशोक कुमार, रामनिवास मास्टर मालैंडी, नंदूराणा दुल्लाखेडी, राव मसरूफ, तेजपाल, संजय वर्मा, अरविन्द पेलखा, बिट्टू, सुखमाल सिंह नामित सभासद, नरेश सैनी, अंकुज चौधरी, नीरज जैन, प्रदीप संगल आदि भी मौजूद रहे।