अखलेश ने चला दाव डिंपल यादव को जिताने के लिए

अखलेश ने चला दाव डिंपल यादव को जिताने के लिए

मुलायम सिंह यादव 'नेताजी' की कर्मभूमि मैनपुरी से उपचुनाव लड़ रही डिंपल यादव की राह आसान करने के लिए अखिलेश यादव अब मुलायम सिंह यादव की डगर पर चल पड़े हैं। हमेशा से ही मुलायम सिंह यादव को जमीनी नेता माना जाता रहा है। उनका अचानक ही गांव व क्षेत्र में किसी कार्यकर्ता या आमजन के यहां पहुंच जाना लोगों को खूब भाता था। सभाओं में भी लोगों को नाम से बुलाना मुलायम का एक खास अंदाज ही थी। इसी अंदाज ने उन्हें आजीवन मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अजेय रखा। उनके निधन के बाद उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं। उनकी राह आसान बनाने के लिए अब अखिलेश यादव भी मुलायम सिंह यादव की उसी डगर पर चल पड़े हैं।