वीवी पीजी में तीरदांजी प्रतियोगिता, खिलाडियों ने साधे निशाने

वीवी पीजी में तीरदांजी प्रतियोगिता, खिलाडियों ने साधे निशाने
पूरे विश्व में तीरदांजी ने बनाया है अपना विशेष स्थानः प्रसन्न चौधरी
वीवी पीजी कालेज में महिला-पुरुष तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

शामली। शहर के वीवी पीजी कालेज में मंगलवार को विश्वविद्यालय स्तरीय पुरुष, महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाडियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सटीक निशाने साधे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर के वीवी पीजी कालेज में विश्वविद्यालय स्तरीय पुरुष, महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रसन्न चौधरी व महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नवनीत जैन, सचिव दीपक जेन, आशीष जैन व महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद विधायक प्रसन्न चौधरी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जिसमें फोकस, सब्र और सहनशीलता की महत्ती आवश्यकता होती है। देखते ही देखते तीरंदाजी ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। तीरंदाजी का जन्म दस हजार बीसी में हुआ था और इसे इसे शिकार के लिए प्रयोग में लाया जाता था। आधुनिक समय में तीरंदाजी का को एक खेल बना दिया गया है और इसे अलग-अलग उपकरणों के साथ अलग-अलग डिसीप्लिन में खेला जाता है। इस मौके पर खिलाडियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते सटीक निशाने लगाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में सचिन कुमार, हेमंत राठी, डा. रविन्द कुमार, कुणाल रहे। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. छवि ने किया। इस अवसर पर क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, डा. प्रताप कुमार, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डा. प्रमोद कुमारी, उमेश कुमार आरके डिग्री कालेज, रविन्द्र कुमार, डा. नीना छोकरा, डा. पूजा, डा. जयविन्दर, गिरीश नारायण यादव, डा. बबली, डा. मुकेश कुमार कन्नौजिया, अर्शी खान, डा. अरविन्द, मृदुला जैन, डा. अनुप्रिता, रिचा भारद्वाज, नवनीत गर्ग, निकिता, तनुश्री धीमान आदि भी मौजूद रहे।