यातायात माह में चौसठ लाख शमन शुल्क बसूला गया transportation

उरई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक नवंबर से तीस नवंबर तक चले यातायात माह मे यातायात निरीक्षक संजय सिंह एवं उनके सहयोगियों ने लगातार चैकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों से विभाग ने शमन शुल्क के रूप में चौसठ लाख रुपये वसूल किए। तथा इस दौरान करीब साढ़े छह हजार वाहनों का चालान किया गया। निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूलों के अलावा जगह जगह लोगों को इकट्ठा करके नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।