मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल सौरमऊ देहात, विकास खण्ड दूबेपुर का किया गयाआकस्मिक निरीक्षण।

सुलतानपुर /मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा शनिवार को गोवंश आश्रय स्थल सौरमऊ देहात, विकास खण्ड दूबेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय गोवंश आश्रय स्थल में कुल 109 गोवश (39 नर तथा 70 मादा) संरक्षित और स्वस्थ्य पाये गये। निरीक्षण के दौरान संरक्षित गोवंशों हेतु साफ सफाई,खानपान, भूषा, हरा चारा,दैनिक सत्यापन आदि का जायज़ा लिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोवंश हेतु एक अतिरिक्त शेड बनवाये जाने एवं गोवंशो को ठंड से बचाव हेतु समुचित व्यवस्था कराने के आवश्यक निर्देश दिये गये।