पीएम नरेंद्र मोदी की माता  हीरा बा की आत्मा शांति को आर्य समाज में हवन यज्ञ कर की शोक सभा।

पीएम नरेंद्र मोदी की माता  हीरा बा की आत्मा शांति को आर्य समाज में हवन यज्ञ कर की शोक सभा।

इसरार अंसारी
   मवाना । रविवार को आर्य समाज के साप्ताहिक यज्ञ और सत्संग के कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीरा बा की आत्मा की शान्ति के लिए प्रातः कालीन शान्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष मंत्रो से आहुतियाँ दी गई। वैदिक सत्संग के पश्चात एक शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभा की अध्यक्षता, आर्य समाज के प्रधान पवन रस्तोगी द्वारा की गई। पवन रस्तोगी ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि पूज्य माताजी हीरा बा ने विषम परिस्थितियों का दृढ़ता और धैर्य से सामना करते हुए अपने बच्चों को उच्च सस्कारों से पल्लवित किया और उन्हें सादगी, सरलता, ईमानदारी, अनुशासन, धैर्य एवं सत्यनिष्ठा से देश सेवा करने की शिक्षा दी। विश्व में माँ का स्थान सर्वोच्च होता हैं। माँ ही बालक की प्रथम शिक्षक होती है। माँ के देहावसान से उत्पन्न रिक्तता कभी नहीं भरती मी के दिये संस्कारों और आशीर्वाद से पल्लवित होकर ही नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें तथा देश को आगे बढ़ा रहे हैं।आर्य समाज मवाना, पूज्य माता  को श्रद्धासुमन अर्पित करता है। और ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता है। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अनिल गोला ने किया। सुनील गुप्ता, मूलशंकर, राजेश कुमार रामसिंह विश्वकर्मा, विदिन रस्तोरी, कसजीत सिंह दिनेश आर्य मास्टर प्रमपरिधि प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।